Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : डॉक्टर को अगवा करने वाले दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : डॉक्टर को अगवा करने वाले दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
  • जमशेदपुर में दो हथियारबंद बदमाशों ने डॉक्टर को अगवा करने की कोशिश की, गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। शहर में एक डॉक्टर का अपहरण करने की कोशिश कर रहे दो हथियारबंद बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को कहा कि घटना मंगलवार रात को हुई। ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर बिमरजीत प्रधान गोलमुरी बाजार के पास एक मरीज को देखने के बाद अपनी कार की ओर जा रहे थे। तभी आरोपियों ने बंदूक की नोंक पर उन्हें अपनी कार में धकेलने की कोशिश की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने कहा कि आरोपियों के पास से एक कट्टा और 8 मिमी बोर के दो कारतूस बरामद किए गए। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों की पहचान अशोक कुमार सिंह और रविशंकर सिंह के रूप में हुई है। दोनों बिहार के बेगूसराय के मूल निवासी हैं। दोनों पर शस्त्र अधिनियम और आईपीसी की धारा 364 (अपहरण) और 307 (हत्या का प्रयास) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आईएमए ने की डॉक्टरों के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की स्थानीय इकाई ने इस घटना की निंदा करने के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आईएमए ने शहर में डॉक्टरों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की। आईएमए के एक पदाधिकारी ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घटना की जानकारी ली और पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,461