Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : जरूरतमंदों को डीसी ने दिये राहत का कंबल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर : जरूरतमंदों को डीसी ने दिये राहत का कंबल
विज्ञापन

ठंड के चलते डीसी ने देवघर जिले का किया निरीक्षण, फुटपाथ पर रात गुजारने वाले गरीब लोगों के बीच बांटा कंबल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। झारखंड के देवघर जिला लगातार ठंड की चपेट में है। पिछले 6 दिनों से पारा लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में देवघर डीसी विशाल सागर ने देवघर शहरी क्षेत्र का देर रात निरीक्षण किया और फुटपाथ पर रात गुजरने वाले गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया।

देवघर डीसी ने देवघर स्थित कई झुग्गी झोपड़ी के मोहल्ले और बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन पहुंचकर लोगों का हाल-चाल जाना और इन्हें कंबल दिया। देवघर डीसी विशाल सागर ने कहा कि पारा लगातार गिरता जा रहा है।

जिला प्रशासन की ओर से निगम के सहयोग से कई चिन्हित जगह पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सरकार की ओर से जिले में 80 हजार कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिसको लेकर सभी प्रखंडों में इसका वितरण किया जा रहा है। देवघर डीसी विशाल सागर ने कहा कि यह कार्य लगातार चलता रहेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,031