Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी का राजधानी में जोरदार स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी का राजधानी में जोरदार स्वागत
विज्ञापन

रांची पहुंचे कांग्रेस के नये प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर 

टीम एबीएन, रांची। कांग्रेस के नये प्रभारी नियुक्त होने के बाद गुलाम अहमद मीर मंगलवार को रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका झारखंडी परंपरा से ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। 

एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नए प्रभारी गुलाम अहमद मीर के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई बड़े नेता पहुंचे थे। 

रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नये प्रभारी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश को पता है कि जब भी किसी राज्य में चुनाव होते हैं तो भाजपा ईडी और केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्षी पार्टियों को परेशान करती है। 

लेकिन झारखंड में उनका यह हथकंडा काम नहीं आयेगा, क्योंकि यहां के लोग बहुत ही बहादुर हैं। हालांकि उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन के मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि वे प्रभारी बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे हैं ऐसे में आगे क्या होता है यह देखने के बाद ही पता चलेगा। 

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में पहले से ही महागठबंधन की सरकार चल रही है। पार्टी ने उन्हें जिस जिम्मेदारी के साथ झारखंड भेजा है वह बेहतर तरीके से पूरा करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,809