Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हर दिन सफलताओं और खुशियों का हो : राहुल कुमार

हर दिन सफलताओं और खुशियों का हो : राहुल कुमार
विज्ञापन
  • लोहरदगा : सीआरपीएफ बटालियन मुख्यालय में  मिलन समारोह का हुआ आयोजन 
  • समर्पण भाव से करें कार्य : कमांडेंट

टीम एबीएन, लोहरदगा। सीआरपीएफ 158 बटालियन के मुख्यालय, लोहरदगा में नववर्ष 2024 के पहले दिन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आने वाला प्रत्येक नया दिन आपके जीवन में अनेकानेक सफलताएं और अपार खुशियां लेकर आयें। उक्त बातें सीआरपीएफ 158 बटालियन कमांडेंट राहुल कुमार ने कही।

बटालियन कमांडेंट राहुल कुमार ने इस उपलक्ष्य में केक काटकर नववर्ष का शुभारंभ किया। बटालियन में उपस्थित अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को नववर्ष के शुभकामनाएं दी।

मौके पर कहा गया कि आपको और आपके परिवार को वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और समृद्धि के साथ-साथ आजीवन आपको जीवन पथ पर गतिमान रखें। 

इसी क्रम में बटालियन परिसर में चौपाल का भी आयोजन किया गया। इसमें बटालियन कमांडेंट राहुल कुमार समस्त अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। इस दौरान कमांडेंट ने अपने आसपास के क्षेत्र में अमन-शांति और सौहार्दपूर्ण संबंधों को बनाये रखने बल दिया। सभी से राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के बारे में बताया।

सीआरपीएफ बटालियन मुख्यालय परिसर के आसपास के क्षेत्रों की साफ सफाई करने, समय-समय पर वृक्षारोपण करने के लिए भी जवानों को जागरूक और प्रेरित किया। 
इसके अतिरिक्त कमांडेंट राहुल कुमार ने 158 बटालियन की तरफ से लोहरदगा के समस्त नागरिकों को भी नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 20,584