Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पूर्वी भारत के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का गवाह बनेगा बोकारो

पूर्वी भारत के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का गवाह बनेगा बोकारो
विज्ञापन
  • बोकारो में बनेगा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट

टीम एबीएन, बोकारो। बोकारो के औद्योगिक क्षेत्र में पूर्वी भारत का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट लगेगा। यहां बोकारो स्प्रिट एंड एलायड इंडस्ट्री और ईस्टर्न इंडिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड दो प्लांट लगायेगा। 

इस पर 442 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। दोनों प्लांट के लिए झारखंड औद्योगिक राज्य विकास प्राधिकरण (जियाडा) ने मंजूरी दे दी है। यही नहीं, प्लांट के लिए बियाडा औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में 24 एकड़ जमीन की स्वीकृति भी दे दी गयी है। 

इन दोनों प्लांट से रोजाना 2.90 लाख लीटर एथेनॉल का उत्पादन होगा। बोकारो स्प्रिट एंड एलायड इंडस्ट्री प्लांट के निर्माण पर 300 करोड़ का निवेश करेगी। वहीं ईस्टर्न इंडिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड 142 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 

दोनों प्लांट को अग्नि शमन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी मिल चुका है। प्लांट चलाने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम और डीवीसी से बिजली देने का विकल्प दिया गया है। 

इस प्लांट से पूरे देश में एथेनॉल की सप्लाई की जायेगी। दोनों प्लांट शुरू होने से करीब 2500 लोगों को रोजगार मिलेगा। केंद्रीय ग्राउंड वाटर अथॉरिटी से इन प्लांटों के लिए अंडरग्राउंड पानी के दोहन की एनओसी मिल गयी है। 

वहीं झारखंड सरकार से फैक्ट्री लाइसेंस ओर सीटीई से एजेंसी को काम शुरू करने की स्वीकृति भी दी गयी है। इन दोनों प्लांट में करीब 2500 मजदूरों की जरूरत होगी। इसके अलावा सैकड़ों लोगों को अस्थायी तौर पर ड्राइवर आदि का काम मिलेगा। यहां काम करने वाले मजदूरों को स्वास्थ्य सुविधा भी दी जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,232