Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : नववर्ष पर बाबा मंदिर की भारी साज-सज्जा

देवघर : नववर्ष पर बाबा मंदिर की भारी साज-सज्जा
विज्ञापन
  • देवघर : नववर्ष के लिए बाबा मंदिर सज-धज कर तैयार, दो लाख लोगों की भीड़ का अनुमान

एबीएन न्यूज नेटवर्क देवघर। वर्ष के पहले दिन बाबा मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। लोग बाबा बैद्यनाथ की पूजा कर नववर्ष की शुरुआत करने को तैयार है। वहीं रविवार को बाबा मंदिर सज-धज कर तैयार है। 

इधर, नववर्ष से पहले रविवार को सुबह से लेकर शाम पांच बजे पट बंद होने तक मंदिर में भक्तों की कतार लगी रही। नववर्ष के अवसर पर इस बार दो लाख भक्तों के बाबा मंदिर पहुंचने का अनुमान है। इसे लेकर मंदिर व जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है। 

बाबा मंदिर परिसर से लेकर कतार के अंतिम छाेर समेत चौक-चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल व दंडाधिकारी के अलावा पुलिस के वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इस दिन शीघ्रदर्शनम कूपन का दर पांच सौ रुपये रहेगा तथा कूपन काउंटर खाेलने के समय भी एक घंटे पहले कर दिया गया है। 

अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रविवार को किसी तरह की वीवीआइपी पूजा तथा आउट आफ टर्न पूजा पर भी रोक रहेगी। इस संबंध में डीसी सह बाबा मंदिर प्रशासक विशाल सागर ने आदेश कर दिये हैं।

रात के 10 बजे से ही लगने लगी कतार
बाबा मंदिर का पट अहले सुबह तीन बजे खुलने के बाद कांचा जल पूजा के उपरांत बाबा मंदिर महंत सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा स्वयं सरदारी पूजा करेंगे। 

इसके बाद सुबह चार बजे से आम भक्तों के लिए जलार्पण शुरू किया जायेगा। नववर्ष का पहला दिन इस बार संयोगों से भरा है। नया साल होने के साथ-साथ महादेव का प्रिय दिन सोमवार भी है। 

नववर्ष के पहले दिन बाबा पर जलार्पण के लिए भक्त रविवार रात 10 बजे से ही पंडित शिवराम झा चौक पर कतारबद्ध होते दिखे। हर साल की तरह इस साल भी सामान्य कतार व शीघ्रदर्शनम कूपन के माध्यम से पूजा कराने की व्यवस्था की गयी है।

रोटेशन पर मिलेगा कूपन

बाबा मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार, नववर्ष पर एक घंटा पहले यानी सुबह पांच बजे से ही शीघ्रदर्शनम काउंटर को कूपन की बिक्री के लिए खोल दिया जायेगा। हर घंटे 1500 कूपन जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।

साथ ही भीड़ को देखते हुए कूपन जारी करने पर निर्णय लिया जायेगा। अगर इस रास्ते में भीड़ अधिक हो जायेगी, तो सुविधा के अनुसार कूपन जारी करने पर कुछ देर के लिए रोक लगायी जायेगी। वहीं मंदिर खुले रहने तक कूपन जारी किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,400