Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नये साल पर नहीं हो सकेगा जुबली पार्क का दीदार

नये साल पर नहीं हो सकेगा जुबली पार्क का दीदार
विज्ञापन

आज बंद रहेगा जुबिली पार्क गेट

टीम एबीएन, जमशेदपुर। नववर्ष के पहले दिन जुबिली पार्क का गेट बंद रहेगा। नववर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में सैलानी पार्क में पहुंचते हैं। इसको देखते हुए पार्क के गेट को बंद करने का निर्णय लिया गया है। 

सैलानियों को पार्क गेट के बाहर की वाहनों की पार्किंग करनी होगी। जुबली पार्क के साकची छोर वाले गेट के बायीं ओर रवींद्र भवन की तरफ सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

सोनारी की ओर से आने वाले को-ऑपरेटिव कॉलेज रोड, बिष्टुपुर स्टेट माइल रोड से आने वाले लोग सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के आगे वाहनों की पार्किंग कर सकेंगे। जिला पुलिस के अलावा टाटा स्टील यूएसआइएल (जुस्को) की ओर से भी जुबिली पार्क में अतिरिक्त प्राइवेट सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,608