- साल के पहले दिन जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत
एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। नये साल की सुबह सुबह जमशेदपुर में भीषण हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों को मौत हो गयी, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है।
घायल का इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा है। हादसा बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि आरआईटी थाना क्षेत्र से कुछ लोग एक कार में सवार होकर पिकनिक मनाने निकले थे।
उनकी कार बिष्टुपुर सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे मौके पर ही कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।