Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी जिला वासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी जिला वासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
विज्ञापन
  • सभी जिला वासियों से अपील की है कि पिकनिक स्पॉट, वाटरफॉल में जा कर पूरा अनुशासन का परिचय दें : उपायुक्त
  • शहर के ऐसे इलाके जहां पूर्व में कोई घटना घटी है, वैसे इलाकों में जिला प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

टीम एबीएन, रांची। उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने सभी जिलावासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि नया वर्ष हम सभी के लोगों के लिए सुख-शांति का संदेश लेकर लाये, यही कामना रहेगी। नववर्ष की शुरुआत इसी सौहार्द वातावरण में करें। 

उपायुक्त ने सभी जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि नववर्ष में लोग अपने घर से घूमने पिकनिक मनाने जाते है, क्यों की रांची जिला में एक से एक नैसर्गिक सुंदरता, अद्भुत यहां के नजारे है, जिसे सभी अपने प्रियजन, दोस्त, परिवार के साथ देखने निकलते हैं। 

उपायुक्त रांची, ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि इन जगहों पर जाकर अनुशासन का परिचय दें। जिससे कोई अप्रिय घटना नही घटे। वहां जा कर स्वच्छता का भी ख्याल रखें ताकि ये टूरिस्ट पॉइंट स्वच्छ रहें। 

जिला प्रशासन की तरफ से रांची जिला के सारें टूरिस्ट पॉइंट पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति

उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से सारें टूरिस्ट पॉइंट पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति पर्याप्त संख्या में रहेगी। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नही घटे। 

शहर में ऐसे इलाके जहां पूर्व में कोई घटना घटी है, वैसे इलाकों में जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। 

उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की शहर में ऐसे इलाके जहां पूर्व में कोई घटना-दुर्घटना घटी है, वहां जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जो भी आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस प्रशासन को देना आवश्यक रहेगा वह जरूर रहेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,615