Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरकार बनाने का साल होगा 2024 : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरकार बनाने का साल होगा 2024 :  देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

जेबीकेएसएस का 2023 आंदोलन का साल रहा 2024 सरकार बनाने का साल होगा 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 31/12/23 को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति सिल्ली विधानसभा के बैनर तले 2023 में किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी। जिसमें 2024 की रणनीति, बूथ स्तरीय संगठन मजबूत कर स्थानीय जवलंत समस्या के समाधान पर रणनीति को लेकर महातीर्थ त्रिसंगम सतीघाट मैदान में मंथन मिलन समारोह किया गया।

मौके पर जेबीकेएसएस के क्रांतिकारी देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि मंथन मिलन से सैकड़ों लोगों का विचार विमर्श लिया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निष्कर्ष निकाला गया कि जेबीकेएसएस के लिए 2023 आंदोलन का साल रहा। 

विधायक-सांसद से लिखित समर्थन लेकर भारत के आंदोलन में एक नया अध्याय जोड़ा। हाट बाजार में सखुआ पत्ता घुमाकर सिदो-कान्हू का अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन को दोहराया। लगातार दो दिन बंद करके झारखंड आंदोलन के इतिहास को दोहराया। विधानसभा घेराव हो या मुख्यमंत्री आवास का घेराव सबको ऐतिहासिक बनाया। 

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सर्वसम्मति 2024 में चुनावी विजयी साल को सफल बनाने के लिए निम्न रणनीति बनायी गयी :

  1. सिल्ली विधानसभा के प्रत्येक पंचायत के सभी घर की माताओं से अपने साड़ी के आंचल के टुकड़ा में एक मुट्ठी चावल और एक-दो रुपये का सिक्का लेकर जनजागरण कार्यक्रम करके कमेटी का विस्तार किया जायेगा। 
  2. सिल्ली विस क्षेत्र की सभी 48 पंचायतों में कमेटी विस्तार कर लगभग सभी 1.54 लाख वोटरों में प्रत्येक 11 वोटर पर एक प्रभारी नियुक्त किया जायेगा। 
  3. रांची जिला सभी कॉलेज यूनिवर्सिटी में टुसू पर्व, करम पर्व, सरहुल इत्यादि स्थानीय पर्व मनाने के लिए आवेदन दिया जायेगा। 
  4. महातीर्थ त्रिसंगम ए२तिहासिक सतीघाट मेला स्थल को पर्यटक स्थल बनाया जायेगा। 
  5. हाथी के आतंक से क्षेत्र को मुक्त करने के लिए रांची तक आंदोलन किया जायेगा। 
  6. अवैध बालू खनन और ढुलाई रोकने के लिए बड़ा आंदोलन किया जायेगा। 
  7. आने वाले वर्ष 2024 के एक साल के कार्यों की समीक्षा तथा 2025 की रणनीति को लेकर आगामी 31 दिसंबर 2024 को पुन: मंथन मिलन समारोह किया जायेगा। 
  8. सिल्ली विधानसभा के सभी पांचों कार्यालय को सुचारू ढंग से चलाया जायेगा। 
  9. सिल्ली, सोनाहातु, राहे प्रखंड मुख्यालय में प्रत्येक 15 दिनों में समस्या समाधान शिविर लगाया जायेगा। 
  10. सिल्ली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा प्रत्येक महीने की जायेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत कुमार, हरेंद्र, लक्की रामू राज, गणेश, राजेंद्र, मनोज, राजेश, मुकेश, राकेश, खुदीराम, अजय संजीव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,086