Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा के नटराज कला केंद्र में हुए विविध कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा के नटराज कला केंद्र में हुए विविध कार्यक्रम
विज्ञापन

केक काटकर पुराने साल को विदाई और नए साल का किया स्वागत

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। स्थानीय डॉक्टर गली में संचलित सबसे पुरानी नृत्य संस्था नटराज कला केंद्र में रविवार को विविध कार्यक्रम आयोजित कर तथा केक काटकर पुराने साल को विदाई दी गई और नए साल का स्वागत किया गया। 

नटराज कला केंद्र के निदेशक राजेश भदानी और निर्देशिका अंजना भदानी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस क्रम में बच्चों के बीच कई तरह के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। इसमें बच्चों ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। 

इस दौरान बच्चों ने विभिन्न गानों की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर पुराने साल को विदाई दी गयी और नये साल का स्वागत किया गया। 

निदेशक ने बताया कि नटराज कला केंद्र में बच्चों को क्लासिकल, जुंबा, बॉलीवुड और एरोबिक सहित विभिन्न राज्यों से संबंधित नृत्य की कला सिखाई जाती है।यहां से प्रशिक्षित कई बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से शहर को  गौरवान्वित किया है। 

मौके पर नवनीत छाबड़ा, हरशिल छाबडा, आरिनी भदानी, आरव भदानी, तन्मय चरण पहाडी, परी कसेरा, प्रिंस पटेल, वंशिका कसेरा, आश्वी कुमारी, प्रिंस कसरा, आन्या सेठ, यशिका दास, श्रृजा सेठ, चारूल कुमारी, रेयांश मोदी, परी कौर समेत कई बच्चे मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,505