Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : अपराधियों ने बुजुर्ग से लूट लिये 48 हजार रुपये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : अपराधियों ने बुजुर्ग से लूट लिये 48 हजार रुपये
विज्ञापन

पुलिस ने चौबीस घंटे मे किया मामले का उद्भेदन

यूपी के चार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

टीम एबीएन, कोडरमा। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को यह सूचना मिली थी कि कोडरमा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे एक बुजूर्ग व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों के गिरोह जबरन चार पहिया वाहन में बैठाकर 48000 रुपये लूट लिया है। 

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा इसके त्वरित उद्भेदन हेतु जिले से बाहर निकलने वाले सभी संभावित इलाकों में सघन जांच अभियान चलाये जाने का आदेश दिये गये। साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा प्रवीण पुस्कर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 

गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन करते हुए एवं घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर अपराधियों द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन की पहचान की गयी। जिसके आधार पर उक्त वाहन को उसमें सवार एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ बागीटांड़ चेक पोस्ट के पास पकड़ा गया। 

पकड़े गये संदिग्ध से पुछ-ताछ किये जाने पर उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए यह बताया कि इस घटना में गिरोह के तीन और अभियुक्त शामिल थे जो अलग-अलग हो कर जिले से बाहर निकलने की फिराक में हैं। 

इस सूचना के आधार पर गठित टीम द्वारा जिले के सभी होटलों, बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशन में जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान गिरोह के अन्य तीनों अभियुक्तों को भी तिलैया स्टेशन के बाहर खालसा होटल के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार सभी अभियुक्त एक अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। इनके द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार की कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है और इनका अपराधिक इतिहास भी रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि इनके गिरोह के द्वारा बैंको में अधिक पैसे निकाल रहे व्यक्तियों को रैकी कर उन्हें चिन्हित कर लिया जाता था। 

बैंक से पैसे लेकर बाहर निकलने पर मौका देखते हुए जबरन चार पहिया वाहन में बिठाकर उनसे पैसे लुट कर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक मारुति स्विफ्ट कार, 21350 रुपये नगद, 06 मोबाइल फोन, लूटे गये पैसों से खरीदा गया नया मिक्सर ग्राइंडर, नया जूता एवं नये कपडे बरामद किये गये।

इस संदर्भ में ब्रह्मदेव पासवान उम्र- 68 वर्ष, पिता स्व सोहराय पासवान, सा०- महावीर मोहल्ला, थाना जिला- कोडरमा के लिखित आवेदन के आधार पर कोडरमा थाना कांड सं-230/23, 30 दिसंबर 2023 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

पंकज राव, उम्र 36 वर्ष, पिता वशिष्ट राव, पता नटवलिया, पूर्व में लूट, गृहभेदन, आर्म्स एक्ट एवं आईटी एक्ट के14 मामले दर्ज, धर्मेन्द्र कुमार भारती, उम्र-37 वर्ष, पिता- रामभरोसा, पता- अहिरोली राय, पो अहिरोली बाजार, पूर्व में लूट, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के 7 मामले दर्ज, असलम सिद्दीकी, उम्र 51 वर्ष, पिता बालादीन, पता अहिरोली राय, पो अहिरोली बाजार, पूर्व में लूट, चोरी आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक अधि० के 06 मामले दर्ज, सकलैन, उम्र 43 वर्ष, पिता मुस्तकीम, सा अहिरोली राय, पो अहिरोली बाजार, पूर्व में लूट एवं चोरी के 06 मामले दर्ज सभी थाना- कसया, जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के हैँ। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गैंगस्टार और असामाजिक एवं रोकथाम अधिनयम के अन्तर्गत भी कांड दर्ज हैं।  

छापेमारी दल

छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु दिवाकर कुमार, पुनि सह थाना प्रभारी, कोडरमा द्वारिका राम, पुअनि कुंदन कुमार, कोडरमा थाना, सअनि सहदेव प्रसाद, पीसीआर कोडरमा एवं कोडरमा थाना पैंथर एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,333