Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने मनाया मंथन मिलन समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने मनाया मंथन मिलन समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 31 दिसंबर को नव वर्ष के संध्या पूर्व झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले केंद्रीय सदस्य देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में महातीर्थ स्थल त्रिसंगम सती घाट बारेंदा, सोनाहातु, रांची में मंथन मिलन समारोह संपन्न किया गया। 

इस मंथन मिलन समारोह में निम्न तथ्यों पर सामूहिक चर्चा-परिचर्चा की गयी। जिनमें प्रमुख हैं :- 

  • वर्ष-2023 में किया गया कार्य। 
  • आगामी वर्ष-2024 की रणनीति। 
  • हाथी के आतंक से निदान। 
  • बालू अवैध खनन पर रोक। 
  • बिजली, शिक्षा, प्रखंड मुख्यालयों की लचर व्यवस्था। 
  • बूथ स्तरीय सांगठनिक मजबूती कार्य। 

आज के इस समारोह में कलाकार जयराम, खतियाणी सुमित, खुदीराम महतो, नरेश आदि सक्रिय सदस्य एवं सैकड़ों जनसाधारण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,059