भाजपा ने प्रेसवार्ता कर गिनाई हेमंत का कमियां
टीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला द्वारा कोडरमा परिसदन में विधायक डॉ नीरा यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड की हेमंत सरकार के 4 साल होने पर भी किसी भी क्षेत्र में विकास नहीं हुआ। विधायक ने कहा जब बीजेपी की सरकार थी। मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झारखंड के निर्माण के समय प्रथम मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने गांव-गांव सड़कों का जाल बिछा दिया था।
पुल-पुलिया को बनाकर गांव और मुख्यालय आना जाना सुगम कर दिया था। आतंकवादियों नक्सलियों के नाकों में नकेल कर दिया था। जब अर्जुन मुंडा की सरकार में लक्ष्मी लाडली योजना लाकर बेटियों को सम्मान दिया। चारों तरफ चहुंमुखी विकास किया और जब रघुवर दास की सरकार थी तो उन्होंने पूरे राज्य में सड़कों का जाल बिछाया।
डबल इंजन की सरकार थी तो नेशनल हाईवे को फोर लेन करवाने का प्रयास किया। केंद्र सरकार गैस सिलेंडर दे रही थी तो उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा देकर उन्होंने ग्रामीणों की सहायता की और जंगल झाड़ को जलने से बचाया केंद्र सरकार किसान समृद्धि योजना में 6 हजार सालाना दे रही थी तो रघुवर की सरकार ने 5 हजार प्रति एकड़ के अनुसार 25 हजार, 5 एकड़ पर किसानों को देने का काम किया।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50 लाख तक की रजिस्ट्री एक रुपए में करवरकर महिलाओं का सम्मान और सुरक्षित करने का काम किया। बेटियों की शिक्षा के लिए सतगावां। जैसे सुदूर क्षेत्र में भी डिग्री कॉलेज खोलने का काम किया उनके समय में मेडिकल कॉलेज राज्य में खुले।
उनके समय में उग्रवादियों का समूह नाश हुआ आतंकवादी और उग्रवादी या तो सरेंडर किया जेल गए या मारे गये और आज हेमंत सोरेन की सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चारों तरफ मची हुई है। महिलाओं के साथ बेटियों के साथ बलात्कार हो रहा है। कोयले की लूट हो रही है। झारखंड के खनिज को केवल लूटने का काम हेमन्त सोरेन की झारखंड सरकार कर रही है।
हमारे कोडरमा का जो मुख्य व्यवसाय अभ्रक, ढिबरा और पत्थर का था उसे बंद के कगार पर पहुंचा दिया। जिस दिन हेमंत सोरेन ने कोडरमा के वासियों को आश्वासन देकर ढीबरा की गाड़ी को हरी झंडी दिखाई उसी दिन प्रशासन ने तीन गाड़ियों को पकड़कर बता दिया कि प्रशासन के नजर में इस सरकार की क्या अहमियत है।
2022-23 के जो बजट इस सरकार ने बनाया था । उसका आज तक 20% भी खर्च नहीं कर पाई है, तो इस सरकार का विजन आप लोग समझिए की जनता और राज्य के हित में सरकार की क्षमता ही काम करने की नहीं है। और लोगों को झूठ बोलती हैं कि केंद्र सरकार हमें मदद नहीं करती। हेमंत सोरेन झारखंड के युवाओं को भी बेवकूफ बनाने का कार्य किया।
चुनाव के समय उन्होंने युवाओं का आश्वासन दिया कि हमारी सरकार आएगी तो हम 5 लाख लोगों को नौकरी देंगे और आज तक युवा अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।हेमंत सोरेन झारखंड की जनता को बोका और बुद्धू समझने की कोशिश न करें। झारखंड की जनता इस बार चुनाव में उनको उनकी औकात बता देगी और भारतीय जनता पार्टी को बहुमत से जीत दिलायेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री अनूप जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी आकाश वर्मा, प्रवीण पांडेय, महेन्द्र यादव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र कुमार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव यादव, कोडरमा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल, दिनेश सिंह, विजय यादव, महेश वर्मा, राजकिशोर प्रसाद, राजेश सिंह रज्जू, रविंद्र यादव, मीणा साव,किशोर पंडित, महेश राम, त्रिपुरारी सिंह, बम्बम सिंह, सचिद्र शर्मा, चंदन सिन्हा, परमेश्वर यादव, संन्दीप गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, सीताराम भगत, मुकेश यादव, श्याम किशोर सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।