- हेमंत सरकार को अपनी चौथी वर्षगांठ पर जश्न मनाना आदिवासी-मूलवासी जनता के साथ क्रूर मजाक है : प्रतुल शाहदेव
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार के 4 वर्षों के कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने पर जोरदार हमला बोला। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटना बढ़ी है।
नौकरी मांगने पर युवाओं के ऊपर लाठीचार्ज, हक मांगने वालो को पीटा गया, झूठे केस में जेल भेज गया, जिस तरह से 20 लाख नौकरियां देने का वादा करने वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल दिख रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है, राज्य में बलात्कार, हत्या एवं अपराध रिकॉर्ड छू रही है और ऐसा रिकॉर्ड झारखंड को शर्मसार कर रही है।
शाहदेव ने कहा कि 32 लाख किसानों का लोन माफी करने का वादा झूठा साबित हुआ। शाहदेव ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार के भ्रष्ट आचरण के कारण आदिवासी मूलवासियों के चेहरे में निराशा छाई हुई है, फिर किस बात का जश्न मनाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि आप जिस आदिवासी-मूलवासियों को हक देने की बात कर रहे उसे ही लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है।
संगीन के साए में मन रहा यह जश्न का क्या औचित्य है। शाहदेव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने राज्यपाल से मिलकर कहा था कि अब हेमन्त सोरेन के ऊपर कार्रवाई करने का वक्त आ गया है क्योंकि एक मुख्यमंत्री कानून से भागता फिर रहा है इसलिए राज्य की जनता ने इस भगोड़ेपन के लिए दोषी मान लिया है।
श्री शाहदेव ने कहा की इस सरकार में ईमानदार अफसरों की कोई पूछ नहीं होती है। सरकार बनने के चंद महीना बाद लोहरदगा में जब दंगा हुआ था तब विजेलेन्स के एक डीएसपी ने एक रिपोर्ट दी थी इस दंगा के पीछे रोहंगिया मुसलमान का हाथ है तो उसका रातों-रात ट्रांसफर कर दिया गया।
फिर विजेलेंस के 2 बड़े अधिकारी का तबादला भी इसलिए कर दिया गया कि भाजपा के एक बड़े नेता के ऊपर कार्रवाई का दबाव बना रहे थे लेकिन उन दोनों ने मना कर दिया था। एक प्रशासनिक पदाधिकारी जो शीर्ष पर थे जिनका कुछ महीने में सेवानिवृत्त होते उनका भी तबादला इसलिए कर दिया गया कि मुख्यमंत्री के बातों को नहीं मानना।