रांची के हुंडरू फॉल के समीप स्कूल बस पलटी, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल
एबीएन न्यूज नेटवर्क, अनगड़ा (रांची)। रांची के सिकिदिरी-हुंडरू फॉल पथ के डॉक्टर मोड़ के समीप स्कूली बच्चों से भरी बस पलटने से एक शिक्षिका समेत एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गये।
घटना शनिवार करीब एक बजे की है। बस यूनिक प्रोग्रेसिव उवि कोडरमा से 50 बच्चों को लेकर हुंडरू फॉल के लिए जा रही थी। डॉक्टर मोड़ के समीप एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में बस पलट गयी। सिकिदिरी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायल बच्चोंं को अस्पताल भेजा।