Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
विज्ञापन

संदिग्ध आचरण को लेकर की गयी कार्रवाई

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह के द्वारा संदिग्ध आचरण को लेकर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों समेत चार को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अन्तर्गत बायपास रोड में बकरा लोड एक पिकअप वाहन जो औरंगाबाद से तिलैया की ओर आ रही थी, उसे एक पुलिस कर्मी रोककर बात कर रहा था। 

तभी पुलिस कर्मी एसपी के वाहन देख सहम गये और पशु लोड वाहन वहां से आगे बढ़ गया। इसके बाद उक्त वाहन को जब्त कर थाना लाया गया। उक्त मामले में वाहन मालिक राजेश यादव, व्यपारी गोपाल यादव और खलासी हिरामन के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए अग्रसर कार्यवाही की जा रही है। 

ज्ञात हो कि पिकअप वाहन में 70 बकरे लदे थे। वहीं एसपी अनुदीप सिंह के द्वारा संदिग्ध आचरण को लेकर पीसीआर हाइवा वन में ड्यूटी कर रहे एएसआई रवि लाल, हवलदार लाला राम, पुलिस जवान अजय सिंह और गौतम कुमार सिंह को निलंबित कर, अग्रेतर कार्यवाही का एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर को निर्देश दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,809