Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के गवाह बन सकते हैं सुदेश महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के गवाह बन सकते हैं सुदेश महतो
विज्ञापन
  • रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो सकते हैं आजसू प्रमुख सुदेश महतो

टीम एबीएन, रांची। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो अयोध्या में रामजन्म भूमि पर बन रहे मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में शामिल हो सकते हैं। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने 29 दिसंबर, 2023 दिन शुक्रवार को कहा कि उन्हें उद्घाटन समारोह का आमंत्रण मिला है।

हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 22 जनवरी को इसका उद्घाटन होगा और इसी दिन भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे।

आजसू प्रमुख ने कहा कि मैं अपने तय कार्यक्रमों के आधार पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होऊंगा। यह बहुत गर्व की बात है कि 500 साल बाद रामलला अपने घर में होंगे। इसलिए यह एक भव्य अवसर है और हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,938