- पलामू में डीसी-एसपी के चालको द्वारा महिला के साथ किये गये सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य भर में किया हेमन्त सोरेन का पुतला दहन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड पलामू के दुष्कर्म की घटना कानून व्यव्स्था को शर्मसार करती है। डीसी और एसपी के ड्राइवर ने मिलकर एक महिला के साथ दुष्कर्म मामले के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने रांची के हरमू चौक पर हेमन्त सरकार का पुतला दहन किया।
पुतला दहन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि हेमन्त सोरेन सरकार चार वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मना रही है और दूसरी ओर सरकार के ही तंत्र के लोग महिलाओं की आबरू लूट रहे हैं।
श्रीमती कुजूर ने कहा कि राज्य की बेटी,बहन और माताएं सुरक्षित नहीं है। 4 सालों में रेप के आंकड़े राज्य को शर्मशार करती है। सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल है। उन्होंने कहा सरकार के सिस्टम के लोग बेखोफ अपराध को अंजाम दे रहे हैं।
श्रीमती कुजूर ने पलामू में एसपी-डीसी के चालको द्वारा महिला के साथ किये गये सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि दुष्कर्मी को फांसी की सजा होनी चाहिए।
प्रदेश महामंत्री मंजूलता दुबे ने कहा एक तरफ सरकार 4 साल की नाकाम उपलब्धियों को गिनवा रही है पर झारखण्ड सरकार के नाक के निचे महिला की अस्मिता को तार तार कर रही है। सीमा सिंह ने कहा कि सरकार की रखैल बनी सरकारी महकमे के लोग ही भक्षक बने हैं। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। राज्य जंगल राज में बदल चुका है।
पुतला दहन प्रदर्शन में अशोक बड़ाईक, वरुण साहू, बलराम सिंह, नीरज सिंह, अनिता वर्मा, मंजुलता दुबे, सीमा सिंह , बबिता वर्मा, माया सिंह सिसोदिया, दिब्या साहू, नेहा शर्मा, ललित ओझा, संजय जायसवाल, सोनी चौरसिया, संगीता देवी, ऐश्वर्या, रेणुका पासवान, नम्रता सोनी, विजया सिंह, कुमुद झा, बिना मिश्रा समेत सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थीं।