Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : मृतक संजय सिंह के परिजनों से मिलीं सांसद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : मृतक संजय सिंह के परिजनों से मिलीं सांसद
विज्ञापन
  • अपराधियों को संरक्षण न दे पुलिस : अन्नपूर्णा

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। स्थानीय मास्टर मुहल्ला निवासी संजय सिंह की हत्या के लगभग 10 दिनों बाद कोडरमा सांसद एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी मृतक संजय सिंह के परिजनों से मिलने शुक्रवार को उनके घर पहुंची। उन्होंने कहा कि मेरी एसपी से पहले भी बात हुई और फिर से बात करेंगे। 

अभी तक कर्रावाई हो जानी चाहिए थी। अगर कार्रवाई नहीं हुई है तो इसमें कहीं न कहीं पुलिस की भारी लापरवाही है। केपी के रिटायर्ड होने के बाद भी मास्टर मुहल्ला स्थित अपने आवास के बाह पुलिस का बोर्ड लगाए रखने के सावल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पुलिस द्वारा संरक्षण दिए जाने से ही इतना मनोबल बढ़ा है। इस मामले में तो कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण न दें। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करना चाहिए।  

अधिकारियों ने की जांच

शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाले जाने के बाद शनिवार को डीएसपी दिवाकर कुमार और एएसपी प्रवीण पुस्कर ने मृतक के घर के निकट घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इस क्रम में उन्होंने स्थानीय कई लोगों से पूछताछ भी किया। 

मौके पर सांसद प्रतिनिधि पंकज बरनवाल, विजय शुक्ला, नरेंद्र सिंह चंदेल, महेश मोदी, सुभाष मोदी, बबलू सिंह, पप्पू सिंह, सुनीति सेठ, मृतक के परिजन समेत मुहल्ले के कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,153