Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : संजय सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : संजय सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

लोगों ने कैंडल मार्च निकाल जताया हत्या का विरोध 

टीम एबीएन, कोडरमा। स्थानीय मास्टर मुहल्ला निवासी संजय सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके परिजनों और मुहल्ले के लोगों ने कैंडल माच निकाला। कैंडल मार्च निकालकर हत्या का विरोध जताया है।

कैंडल मार्च मृतक संजय के घर के निकट से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए झंडाचौक पहुंचा। यहां लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर संजय के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। 

मार्च में शामिल लोगों और मुतक के परिजनों सुस्त पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी जताई। कहा कि तीन नामजदों में अभी तक मात्र एक की गिरफ्तारी की गयी है जो काफी अफसोस जनक है। 

बता दें कि हत्या के आरोप में रिटायर्ड इंस्पेक्टर केपी यादव के पुत्रों में राज कपूर, प्रेम कपूर और सोनू कुमार को नामजद बनाया गया था। तिलैया थाना के सामने प्रदर्शन के बाद पुलिए ने इनमें से राज कपूर को बिहार से गिरफ्तार किया था। 

शेष आरोपी अभी भी पुलिसिया पकड़ से बाीहर हैं जो चिंताजनक है। कैंडल मार्च के दौरान तिलैया थाना प्रभारी को निलंबित करो, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कारो और संजय सिंह के परिजनों को न्याय दो जैसे नारे लगाये जा रहे थे। इस मौके पर मृतक के परिजनों समेत सैकड़ो की संख्या में मुहल्ले के लोग शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,120