Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पीड़ितों को हक दिलाकर दिया जयराम को जन्मदिन का बड़ा तोहफा : देवेंद्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीड़ितों को हक दिलाकर दिया जयराम को जन्मदिन का बड़ा तोहफा : देवेंद्र नाथ महतो
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति रांची टीम द्वारा शोषित पीड़ित लोगों के हक अधिकार को लेकर लगातार संघर्ष करते आया है। उसी क्रम में आज दिनांक 27/12/2023 दिन बुधवार को शिवानी श्रेया लॉजिस्टिक प्राईवेट लिमिटेड कंपनी महिलौंग में पिछले आठ महीनों से लगातार ईमानदारी पूर्वक कार्यरत सुरक्षा प्रहरी सुलैन  उरांव, आशीष विद्या महतो, अमन कुमार, सम्बत महतो के लाखों रुपये बिना भुगतान किये कार्य से निकाल दिया गया, जो पिछले कई महीनों से कंपनी का चक्कर लगाते रहते थे, लेकिन न्याय नहीं मिला। 

मामला जेबीकेएसएस रांची टीम के संज्ञान में आते ही टाईगर जयराम महतो के जन्मदिन शुभ अवसर जेबीकेएसएस रांची टीम सक्रिय सदस्य देवेन्द्र नाथ महतो और सुमित खतियानी के नेतृत्व में कंपनी के मैनेजर समीर रोहतगी को लगभग पांच घंटे बंधक बना कर रखा। 

आंदोलनकारियों के दबाव के परिणामस्वरूप लगभग सभी सुरक्षा प्रहरी के लाखों रुपये बकाया कल दिनांक 28/12/23 दिन गुरुवार को भुगतान करने और आगे कार्य में निरंतर रखने का लिखित समझौता के बाद आंदोलन स्थगित किया गया।

मौके केंद्रीय सदस्य देवेंद्र नाथ महतो, सुमित खतियानी ने कहा कि पीड़ितों को हक दिलाकर रांची जेबीकेएसएस टीम ने टाईगर जयराम महतो दिया बड़ा तोहफा तथा आगे भी इसी तरह का तोहफा दिया जायेगा। आंदोलन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुधांशु, सूरज, फलींद्र, प्रदीप, आशीष, हरेंद्र के अलावा अन्य लोगों का अहम योगदान रहा। 

साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि टाईगर जयराम महतो का जन्मदिन रांची जिला के टाटीसिल्वे, सिल्ली, राहे, पतराहातु, सोनाहातू, बुंडू एवं अन्य जगहों पर केक काटकर मनाया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,123