Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : वाहन पलटने से एक की मौत, तीन घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : वाहन पलटने से एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 3 लोग घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जिले के गुरमा इलाके के पास एक वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब पांच लोगों को ले जा रहे वाहन के अगले टायर की हवा निकल गयी, जिससे वह राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पलट गया। पुलिस के मुताबिक, सभी पांच यात्री कोलकाता के रहने वाले हैं।

वहीं पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को एमजीएम अस्पताल ले गये, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती तीन घायलों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,131