Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चमत्कारी बाबा मंदिर से स्टेशन काली मंदिर के लिए निकली कलश यात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चमत्कारी बाबा मंदिर से स्टेशन काली मंदिर के लिए निकली कलश यात्रा
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरों पर है इस दिन देश के साथ-साथ अभ्रक नगरी कोडरमा में भी दीपावली मनायी जायेगी। घरों के साथ-साथ मंदिरों में भी दीये जलाये जायेंगे। 

मंदिरों को सजाया संवारा जायेगा। इस दिन भजन कीर्तन सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया जायेगा। इधर, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं उनकी इकाइयों के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक तैयारी में जुट गये हैं। 

सोशल मीडिया से लेकर आम जनमानस को जागृत करने के लिए और अयोध्या में आयोजित रामलल्ला के विराजमान को लेकर प्रतिदिन अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को विद्यापुरी स्थित चमत्कारी बाबा मंदिर से लेकर कलश यात्रा निकाली गयी।

स्कूल रोड, डॉक्टर गली होते हुए कोडरमा स्टेशन काली मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में जय श्री राम, जय वीर हनुमान के नारों से उक्त मार्ग  गुंजायमान होते रहा। वहीं इस कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्त भजन कीर्तन प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। 

कार्यक्रम में शामिल मनोज चंद्रवंशी, अजय कुमार वर्मा, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री पंकज दुबे, संजय तर्वे, राजू यादव, सुनील दास, चंद्रशेखर जोशी, विजय उपाध्याय, अरविंद एकघरा, विनय सिंह, अंकित गुप्ता, भैरो प्रसाद, धन्नजय उपाध्याय, लाल बहादुर चौधरी, मनोज राणा, मदन पांडेय, भागीरथ पांडेय, पंकज सिंह, जानकी देवी, सोनम शर्मा, रुक्मणी जोशी, अनिता एकघरा, पुष्पा देवी, गायत्री देवी, बॉबी देवी, अनिता देवी, निशा कुमारी, सोनाली कुमारी, सुमा देवी, सरोज देवी, राखी कुमारी, सुनिता भारती, प्रभावती मिश्रा, मालती देवी आदि भक्त कलश यात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,306