टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के चलकुशा प्रखंड के चौबे में फेरी कर लॉटरी बेच रहे आठ लोगों को चोरी के शक में ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बीते कुछ दिनों से चलकुशा प्रखंड में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।
बीते सोमवार को जब बोलेरो से छह लोग लॉटरी बेचने आये तो लोगों को शक हुआ। पूछताछ करने पर कुछ लोग भागने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़ कर उनकी धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।