हजारीबाग। एल एंड टी कंपनी के मैनेजर सत्येन्द्र कुमार सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपी शिवाजी को हजारीबाग पुलिस की एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिये जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शिवाजी को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि हजारीबाग में एनटीपीसी की आउटसोर्सिंग कंपनी एल एंड टी में बतौर इक्विपमेंट इंचार्ज के पद पर तैनात सत्येंद्र कुमार सिंह कंपनी की सूमो गाड़ी से केरेडारी स्थित कंपनी की साइट जा रहे थे। इसी दौरान कटकमदाग के पुंदरी मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी। इस दौरान एक गोली सत्येंद्र की पीठ में लगी थी। तत्काल घायल को सदर अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने कंपनी इंचार्ज सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया था।