Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा में अपराध चरम पर : शालिनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा में अपराध चरम पर : शालिनी
विज्ञापन

जिले में ठप पड़ी है कानून व्यवस्था

टीम एबीएन, कोडरमा। जिले में इन दिनों अपराध चरम पर है। जिले की कानून व्यवस्था ठप पड़ी है। पहले लोग रोजगार की कमी से जूझते थे आज लोगों की जान पर बन आयी है। उक्त बातें पूर्व जिप अध्यक्ष एवं लोगों के सुख-दुख की साथी शालिनी गुप्ता ने कही। बता दें कि शालिनी गुप्ता मृतक संजय सिंह के घर उनके परिजनों से मिलने गयी थी। इसी वक्त उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई और उक्त बातें कहीं। 

पहले लोग सुरक्षा, रोजगार, व्यवसाय और मूलभूत सुविधाओं के लिए आंदोलन करते थे किंतु आज जान-माल की रक्षा के लिए आवाज उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ऐसे दुर्दशा कहीं न कहीं नेतृत्व पर सावल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह हत्याकांड में तीन आरोपी नामजद हैं जिनमें मात्र की गिरफ्तारी हो सकी है। 

दो अभी भी पुलिसिया पकड़ से बाहर हैं। औपचारिकता से न्याय नहीं मिलती है। शालिनी गुप्ता ने संजय सिंह की हत्या की मुख्य वजह पुलिस की लारवाही को बताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। जिले की यह पहली घटना नहीं है। 

इससे पहले भी सपही में अर्जुन साव के साथ कुछ ऐसी ही घटना घटी थी। किंतु पीड़ित परिवार को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है, जो दुखद है। अपराधियों में कानून का भय होना चाहिए। वर्तमान नेतृत्व में लोग स्वयं को अनाथ समझ रहे हैं। ऐसे में हम लोगों को संभलने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव के आते ही सारे मुद्दे गौण हो जायेंगे और वोटों की राजनीति शुरु हो जायेगी। निरंकुश नेतृत्व पर क्षेत्र की जनता को लगाम लगाने की जरूरत है। जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोग राशन और पेंशन के लिए दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,470