Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रिम्स परिसर में मिला नवजात का शव, सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रिम्स परिसर में मिला नवजात का शव, सनसनी
विज्ञापन
  • सफाई कर्मचारी ने डिस्पोज करने के बदले पार्क में फेंका

टीम एबीएन, रांची। रिम्स में रविवार की दोपहर एक नवजात का शव मिला। नवजात का शव देखकर आसपास सनसनी फैल गयी। इलाज के लिए रिम्स आ रहे लोगों की नजर जैसे ही नवजात के शव पर पड़ी, उन्होंने इसकी सूचना रिम्स थाना को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। पूरे मामले को लेकर बरियातू थाना प्रभारी सुरेश कुमार मंडल का कहना है कि मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को रिम्स में भर्ती कराया था। 

दुर्भाग्यवश महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद महिला के पति ने रिम्स के स्वीपर से मृत नवजात के शव का अंतिम संस्कार करने को कहा और उसे 1500 रुपये भी दिये, लेकिन स्वीपर ने नवजात का अंतिम संस्कार नहीं किया और शव को ऑडिटोरियम के बगल वाले पार्क में फेंक दिया।

बरियातू थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सफाई कर्मचारियों की लापरवाही सामने आयी है। इसकी जानकारी प्रबंधन को भी दी जायेगी। अगर नवजात के शव का नियमानुसार निस्तारण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में प्रबंधन के साथ-साथ ऐसे सफाई कर्मचारियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,436