- रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 लोगों ने किया रक्तदान
टीम एबीएन, रांची। मशिरा फाउंडेशन और हेल्थ पॉइंट के सहयोग से पुरानी रांची स्थित मोमिन हॉल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के डायरेक्टर रमज़ान अंसारी ने रक्तदान कर इसका शुभारंभ किया।
रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में ऐमन रज़ा, टीम ऑफिसर आशुतोष झा, मेडिकल अधिकारी विनीत मिश्रा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।