Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा का महाधिवेशन संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा का महाधिवेशन संपन्न
विज्ञापन
  • सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, झारखण्ड के डॉ हरिहर प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष और ब्रजबिहारी पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित 

टीम एबीएन, रांची। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, झारखंड का एक भव्य महासम्मेलन समारोह रांची स्थित श्री दिगम्बर जैन भवन, हरमू रोड रांची में आज दिनांक 24 दिसम्बर को आयोजित किया गया। 

इस समारोह में झारखण्ड के विभिन्न जिलों से लगभग तीन सौ मगबंधुगण शामिल हुए। मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि पंडित कमलेश पुण्यार्क जी ने समाज के उत्थान हेतु अपनी सामाजिक विरासत को बचाने की बात की।

साथ ही परस्पर सामंजस्य स्थापित करने पर भी जोर दिया। संरक्षक पं. रामशंकर मिश्र ने महासम्मेलन को अभूतपूर्व बतलाते हुए आगत अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। मौके पर महासभा की नियमावली के अनुरूप चुनाव सम्पन्न हुआ। 

राज्यस्तरीय चुनाव में डॉ हरिहर प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष और ब्रजबिहारी पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष चुने गये। साथ ही अन्य पदाधिकारियों में डॉ अनिल कुमार मिश्र (डॉ एके मिश्र) एवं श्री मनीष वैद्य उपाध्यक्ष, मंत्री श्री गोपाल पाठक, संगठन मंत्री डॉ सुधांशु शेखर मिश्र, सहसचिव देव शंकर मिश्र एवं कृष्णा पाठक निर्वाचित हुए। 

इसके अतिरिक्त सुबोध कुमार मिश्र को संरक्षक बनाया गया। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य पदों के सृजन हेतु आमसभा से सहमति ली गयी। इस महासम्मेलन में समाज की प्रतिष्ठित पत्रिका मगबंधु (अखिल) के नवीनतम अंक मग-मगध विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया।

मौके पर संजीव पाठक एवं उनकी पत्नी द्वारा मंत्रोच्चार एवं मंगलाचरण का पाठ किया गया।डॉ सुधांशु शेखर मिश्र ने प्रस्ताव एवं संकल्प एवं श्री ब्रजबिहारी पाण्डेय जी ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन डॉ नरेन्द्र पाठक ने की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,752