Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चिकित्सा शिविर एवं पौधारोपण का किया कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चिकित्सा शिविर एवं पौधारोपण का किया कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति रांची द्वारा दिनांक 24 दिसंबर 2023 प्रातः 10 बजे से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वैधराज डॉक्टर ज्ञान प्रकाश झुनझुनवाला के सौजन्य से गठिया से रिलेटेड डायबिटीज, शुगर की जांच की गयी। आज 60 मरीजों की जांच की गई एवं उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करायी गयी। आज चिकित्सा शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष मनोज चौधरी ने किया।

कार्यक्रम संयोजक किशन पोद्दार एवं भरत बगड़िया थे। इस कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष अशोक नारसरिया ने किया। साथ ही साथ व्यायामशाला स्थित बजरंगबली मंदिर के पास वाटिका में छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाये गये इस कार्यक्रम के संयोजक किशन अग्रवाल थे।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहायक समिति के पूर्व अध्यक्ष कमल केडिया, ललित पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष सज्जन पडिया, कौशल राजगढ़िया, उपसचिव अजय डीडवानिया, विजय कुमार खोवाल, विनोद जैन, पवन शर्मा, रवि शंकर शर्मा, नंदकिशोर पाटोदिया, संजय सराफ, अमित चौधरी, अजय खेतान, मनीष लोधा एवं समाज के विभिन्न संस्थाओं से पधारे अध्यक्ष, सचिव, सदस्य गण उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी निर्मल बुधिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,577