- 26 महिलाओं के बीच उज्ज्वला कनेक्शन का किया गया वितरण
टीम एबीएन, लोहरदगा। होप कार्यालय में शनीवार को 26 महिलाओं के बीच उज्ज्वला कनेक्शन का वितरण किया गया। मौके पर महिलाओं को घरेलू वायु प्रदूषण से बचने के उपाय भी बताये गये।
मौके पर इंडियन गैस एजेंसी के संजय कुमार ने महिलाओं को गैस के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। वहीं महिलाओं को संबोधित करते हुए होप की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने कहा कि महिलाएं सरकारी योजना का लाभ लेते हुये अपने जीवन को सुखमय बनायें।
उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस पर खाना बनाने से समय और श्रम दोनो की बचत होती है। महिलाओं को चाहिए कि वे अपने बचे हुए समय का सदुपयोग करते हुए अपने जीवन स्तर को उठाने का प्रयास करें।