Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एक महान शिक्षाविद् प्रखर वक्ता और राष्ट्र निर्माता थे : सुरेश चंद्र पांडे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एक महान शिक्षाविद् प्रखर वक्ता और राष्ट्र निर्माता थे : सुरेश चंद्र पांडे
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा में आज अटल बिहारी बाजपेई तथा मदन मोहन मालवीय की जयंती मनायी गयी। वंदना सभा में अटल बिहारी वाजपेई एवं मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे द्वारा किया गया। 

मौके पर श्री पांडे ने मालवीय जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा मदन मोहन मालवीय एक महान शिक्षाविद देशभक्त प्रखर वक्ता एवं महान राष्ट्र निर्माता भारतीय संस्कृति के पोशक थे। उनके द्वारा विश्व प्रसिद्ध बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।

आचार्य महेंद्र कुमार मिश्र ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा लिखित बहु चर्चित कविता बच्चों के बीच सुनाया गया। उन्होंने कहा कि श्री वाजपेई एक महान राजनेता कवि एवं प्रखर वक्ता थे। त्रिलोचन साहू ने कहा मदन मोहन मालवीय एक युग पुरुष महान शिक्षाविद् एवं छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

जगदीश पांडे ने कहा मालवीय जी एवं अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। मंच संचालन करते हुए सुनीता बहन जी ने कहा महापुरुषों के जीवन से हमें शिक्षा लेने एवं उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में सभी आचार्य बंधु भगिनी एवं समस्त भैया बहन उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,714