टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 22-12-20223 को शाश्वत इंस्टीट्यूट आॅफ टीचर्स एजुकेशन इरबा रांची में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया।
यीशु प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद छात्रों ने यीशु जन्म पर आधारित नाटक यीशु का जन्म का मंचन किया।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल शर्मा उपस्थित हुए तथा महाविद्यालय के प्रचार्य डा बिनोद कुमार राय सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा शिक्षकेत्तर कर्मी सहित सेशन 2022-24 तथा 2023-25 के छात्र -छात्राएं सम्मिलित हुए।