टीम एबीएन, रामगढ़। जिले में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम रामगढ़ के गोला प्रखंड के चाडी पंचायत अंतर्गत तिरला मैदान में किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में करीब सीएम द्वारा करीब 550 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही कृषि विभाग ब्लॉक स्तर और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में चयनित 100 अभ्यर्थियों को सीएम की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपा गया है।
इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से शिविर लगाकर लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। इसके लिए विभिन्न स्टॉल में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है।
सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री को देखने और सुनने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े हैं।