Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बीएस कॉलेज लोहरदगा का रांची विवि क्रिकेट चैंपियनशिप पर कब्जा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीएस कॉलेज लोहरदगा का रांची विवि क्रिकेट चैंपियनशिप पर कब्जा
विज्ञापन

बीएस कॉलेज के सुमित कुमार को मैन आफ द मैच और सीरीज का मिला खिताब

एसएस मेमोरियल रांची बना उपविजेता 

मेजबान  ने एसएस मेमोरियल, रांची को सात विकेट से हराया 

पहली बार बीएस कॉलेज टीम ने जीता रांची विवि इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट 

टीम एबीएन, लोहरदगा। रांची विवि कॉलेज इंटर कॉलेज क्रिकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शनिवार को मेजबान बीएस कॉलेज क्रिकेट टीम लोहरदगा ने एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची को सात विकेट से हरा कर चैंपियनशिप जीत ली।  बीएस कॉलेज लोहरदगा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को सम्पन्न हो गया। 

बीएस कॉलेज लोहरदगा की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया। एसएस मेमोरियल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट खो कर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। रांची की ओर से इसमें सुशांत सिंह ने 57 रनों की शानदार पारी खेली। प्रियांशु ने 28 रनों का योगदान दिया। बीएस कॉलेज टीम की ओर से  मयंक ने तीन विकेट लिया।  

जवाबी पारी खेलते हुए में बीएस कॉलेज ने अच्छी शुरूआत की। टीम  ने 33.2 ओवर में 4 विकेट खो कर जीत के लिए जरूरी रन बना लिया। बीएस कॉलेज की ओर सुमित ने नाबाद 79 बेहतरीन अर्धशतकी पारी खेली।आर्यन ने 33 रनों की सधी पारी खेली। एसएस मेमोरियल की ओर अभिषेक को दो विकेट लिया। 

बीएस कॉलेज के सुमित को उनके फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच दिया गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सुमित को ही मैन आॅफ द सीरीज का भी पुरस्कार दिया गया। रांची विवि के डीएसडबल्यू डॉ (प्रो.) सुदेश साहू ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार ट्रॉफी प्रदान किया।  

पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ (प्रो) सुदेश साहू ने कहा कि बीएस कॉलेज लोहरदगा ने इस प्रतियोगिता का कुशल और सफल आयोजन किया है। इसके लिए कॉलेज परिवार बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि रांची विवि हमेशा ही खेलकूद के मामले में प्रतिभाओं का धनी रहा है। 

ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का समुचित मंच मिलता है। उन्होने विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। पुरस्कार वितरण समारोह को बीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसकेपी गुप्ता और एसएस मेमोरियल की प्राचार्या डॉ वंदना राय ने भी संबोधित किया।

इनके अलावा समारोह में रांची विवि के कोच व चयनकर्ता चंचल भट्टाचार्य, बीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ लोहरा उरांव, एसएस मेमोरियल कॉलेज के टीम मैनेजर अनिल विनोद कुल्लू, बीएस कॉलेज के वरिष्ठ प्रो डॉ नईम खान, डॉ नीता सहाय, डॉ शशि कुमार गुप्ता, खेल प्रभारी वसुदेव हस्सा और आनंद मांझी समेत बीएस कॉलेज के समस्त शिक्षक और शिक्षकेत्तरकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,673