Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

25 को सिल्ली में नीति बनाओ बाइक रैली करेगा जेबीकेएसएस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
25 को सिल्ली में नीति बनाओ बाइक रैली करेगा जेबीकेएसएस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23/12/23 दिन शनिवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति सिल्ली विधान सभा इकाई द्वारा सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक कलाकर सह समाजसेवी स्वर्गीय गोपाल महतो के आठवीं पुण्यतिथि पर सिल्ली प्रखण्ड नागेडीह पंचायत के खलारी गांव में माल्यार्पण सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जेबीकेएसएस सिल्ली विधान सभा टीम ने सिल्ली प्रखंड कार्यालय के समक्ष टुटकी टुंगरी में बैठक की। बैठक से सिल्ली विधान सभा के सभी सक्रीय सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 25 दिसंबर 2023 दिन सोमवार को शहीद निर्मल महतो जयंती पर झारखंड सरकार से खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन नीति, उद्योग नीति, खनिज मुनाफा बंटवारा नीति लागू करने की मांग को लेकर नीति बनाओ बाईक रैली का आयोजन समय दिन 11:30 बजे  बंता चौक सिल्ली से शुभारंभ कर झारखंड मोड़ और कोंचों सुंडील स्थित शहीद निर्मल महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का निर्णय लिया गया।  

बैठक में जेबीकेएसएस सक्रिय सदस्य देवेन्द्र नाथ महतो, संजीव कुमार, भगीरथ, अनूप, अजय, पंकज, मुकेश, नितेश, रितेश, त्रिवेणी, बबलू, अजीत, मदन, नवेंदु, नवीन, लंके, धीरज के अलावा अन्य लोग गण मान्य लोग उपस्थित हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,413