Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हजारीबाग : बर्थडे पार्टी में नाबालिग ने तलवार गोदकर अपने ही दोस्त को मार डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हजारीबाग : बर्थडे पार्टी में नाबालिग ने तलवार गोदकर अपने ही दोस्त को मार डाला
विज्ञापन

सात दोस्त बर्थडे सेलिब्रेट करने झील पर गये थे

टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर के लोहसिहना थाना क्षेत्र अंतर्गत  झील पर शुक्रवार को शाम सात बजे बर्थडे पार्टी मना रहे एक नाबालिग को उसके दो नाबालिग दोस्तों ने तलवार गोदकर हत्या कर दी। फिर वारदात को अंजाम देकर पांचों दोस्त फरार हो गये। 

बर्थडे पार्टी में शामिल चचेरे भाई सलमान किसी तरह घायल सकीबुल पिता मो इजहार साकिन कोलघट्टी को ई रिक्शा में लेकर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची या किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। 

परिजन आनन-फानन में उसे आरोग्यम अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने सकीबुल को मृत घोषित कर दिया। लोहसिहना थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले नाबालिगों की तलाश की जा रही है। 

पार्टी में शामिल सलमान ने बताया कि बचपन के सात दोस्त बर्थडे सेलिब्रेट करने झील पर गये थे। वहां तलवार से केक काटा गया। फिर खाने-पीने की पार्टी चली। सभी दोस्त साउंड पर  नाच रहे थे। इस दौरान देखा कि सकीबुल की छाती में तलवार  से गोद रहे हैं और मजाक कर रहे हैं। 

उसके बाद वह घबरा गया। जबकि सभी दोस्त फरार हो गए। इसकी सूचना उसने पहले अपने पिता एवं घर में दी। फिर सड़क पर आकर टोटो को पकड़ा और घायल अवस्था में किसी तरह शकीबुल को लेकर अस्पताल पहुंचा। पिता इजहार कहते हैं कि इस घटना की जानकारी उन्हें बड़े भाई ने दी। जब तक वह अस्पताल पहुंचे तब तक उनका घर उजड़ चुका था।

विज्ञापन