Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में बार फिर कोरोना की एंट्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में बार फिर कोरोना की एंट्री
विज्ञापन
  • जमशेदपुर में 2 पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। लंबे समय के बाद झारखंड में एक बार फिर कोरोना (Corona) ने दस्तक दे दी है। जमशेदपुर जिले में 2 नये मरीज मिले हैं। दोनों मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य है।

बता दें कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में कोरोना से निपटने के लिए सरकार और मंत्रालय पूरी तरह तैयार है। राज्य में 12 जिलों में 27 RTPCR लैब हैं जिनमें 7 लैब में जांच की जा रही है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि नए वेरिएंट जेएन-1 को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य इंफ्लूएंजा और सांसों से संबंधित बीमारी वाले मरीजों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। आइडीएसपी विंग के पोर्टल को एक्टिव करने को कहा गया है और रोज डाटा अपलोड करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करने और लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के नये वेरिएंट से झारखंड के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि सावधानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो एडवाइजरी जारी की गयी है उसका पूरी तरह से पालन किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,181