Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बाल विद्यावेश्म में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बाल विद्यावेश्म में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। बाल विद्यावेश्म एवं जूनियर संभाग मंजूर मती उच्च विद्यालय सिनियर संभाग, महादेव आश्रम का तीसरा दिन खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ। 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक सह सचिव मदन मोहन पांडे के साथ-साथ उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। इनके साथ इनकी अगुवाई करते हुए बाल विद्यावेश्म की प्राचार्या रीता पांडे उपस्थित रही। शुक्रवार को सर्वप्रथम नर्सरी के बच्चों के खेल बटरफ्लाई रेस, हर्डल रेस से प्रतियोगिता शुरू की गयी। 

जिसमें कक्षा एलकेजी का म्यूजिकल चेयर, यूकेजी का पजल सॉल्विंग, बैलून ब्लास्टिंग, स्पून रेस, 3 लेक्स रेस, स्पून रेस बैम्बू कैचिंग रेस, बॉटल फिलिंग रेस विद वॉटर, बल्लून ब्लास्टिंग  रेस, बैलून एंड ग्लास रेस, बैलून और मार्बल रेस आदि खेल शामिल था तथा बच्चों ने ड्रिल का भी प्रदर्शन किया। खेल का संचालन रामस्वरूप प्रसाद, सतीश रंजन उरांव, सनी उरांव ने किया। 

मौके पर मंजूरमती उच्च विद्यालय की प्राचार्य मानोज्ञा पांडे के साथ-साथ यहां के सहकर्मी अर्जुन कुमार साहू, अनिल ठाकुर, सूरज वर्मा, ममता अग्रवाल, विवेक सिद्धार्थ, अनुराधा उरांव, नेहा शर्मा, रति प्रिया सिंह, सोनी, रोहिणी, ज्योत्सना, दिव्या इत्यादि ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। 

इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे और खेल का आनंद उठाया। दिवस से खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सह सचिव मदन मोहन पांडे के भाषण से संपन्न किया गया।

विज्ञापन