टीम एबीएन, लातेहार। दिनांक 22 दिसम्बर 2023 को संत जेवियर एकेडमी लातेहार में ऐनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सह क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
रंगमंच में आसीन मुख्य अतिथि स्वाति विजय उपाध्याय, प्रधानाध्यापक फादर हबील कुजूर, एसबीआई बैंक मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य सर उमेश टोप्पो, संत जेवियर एकेडमी के मैनेजर फादर सुमन निरंजन मिंज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात संस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बीच में डाल्टनगंज धर्मप्रांत के नव नियुक्त बिशप थियोडोर का आगमन हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर हबील कुजूर ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया।
बच्चों का कार्यक्रम बहुत ही शिक्षाप्रद एवं मनमोहक रहा। नृत्य प्रस्तुत के बीच-बीच में बच्चों को प्रिटोसिक दिया गया। इसमें मुख्य रूप से उन सभी बच्चों को समानित किया गया, जिन्होंने विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जैसे- हिंदी और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता, ड्राइंग, संगीत, डांस, फैंसी ड्रेस और अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
मुख्य अतिथि स्वाति विजय उपाध्याय जज लातेहार ने बच्चों के लिए अपने संदेश में कहा कि बच्चे कभी भी हार न मानें पर हमेशा मेहनत करें। जिंदगी में जब हम असफल होते हैं तो यह हमें नई शिक्षा देती है। बस हमे मेहनत से हर नहीं मानना चाहिए।
बिशप थियोडोर जो हमेशा बच्चों के प्रिय रहे हैं और हमेश बच्चों को उनके सफल जीवन के लिए सुझाव देते रहते हैं। उन्होंने बच्चों को अपने संदेश में कहा कि बच्चे हमेशा मन के सच्चे होते हैं और अभी जो आपका समय है अपना जीवन बनाने का है।
उन्होंने उन्हें तीन मंत्र दी-
- ईश्वर पर भरोसा रखें और मेहनत करें।
- विद्यालय एक मंदिर है जहां सभी धर्म के लोग आते हैं इस लिए विद्यालय या कहीं भी उच्च -नीच, या जात धर्म को ले कर भेद भाव नहीं करना चाहिए।
- माता-पिता, शिक्षक गणों और अपने से बड़ों का आदर करें और उनका कहना मानें। क्योंकि जो पेड़ जितना जड़ से जुड़ा होता है वही अच्छा फल लाता है। इस कार्यक्रम का सबसे रोचक और मजेदार छान जिसका सब बच्चों को इंतजार था संताक्लोज, सभी बच्चों ने जम कर संताक्लोज के साथ मजा लिया। अंत में विद्यालय प्रधानाध्यापक फादर हबील कुजूर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ क्रायक्राम की समाप्ति की घोषणा की गयी।