Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : अविराम कॉलेज में लगेगा सात दिवसीय शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : अविराम कॉलेज में लगेगा सात दिवसीय शिविर
विज्ञापन

रांची यूनिवर्सिटी से डॉ बृजेश मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

टीम एबीएन, लोहरदगा। अविराम कॉलेज आफ एजुकेशन, टिको, कुरू, लोहरदगा की राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी कुंदन गिद्ध के नेतृत्व में कुड़ू के पंडरा गांव जिसे महाविद्यालय ने गोद भी लिया है। 

सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसके छठे दिन रांची यूनिवर्सिटी के समन्वयक डॉ बृजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में वॉलेंटियर्स दिबाकर, पुरुषोत्तम, नवीन के साथ उपस्थित हुए जिनका स्वागत पुष्प गुच्छ, स्मृति चिह्न, शॉल प्रदान कर प्राचार्य  डॉक्टर प्रतिमा त्रिपाठी ने किया। दीप प्रज्ज्वलन लाल राधे नाथ सहदेव, गंगोत्री देवी, लालगुड्डू नाथ सहदेव, मुमताज पवरिया, देवनाथ मुंडा, देवानंद, रामानंद महली, शशिभूषण कुमार आदि गणमान्य ने मुख्य अतिथि बृजेश कुमार के साथ किया। 

डॉ बृजेश में कहा कि अविराम निरंतर अच्छा कार्य कर रहा है जिसमे बालिका शिक्षा, नशा उन्मूलन, प्रौढ़ शिक्षा, स्वच्छता, मतदान आदि पर कार्य हो रहा है और दीवाल लेखन द्वारा प्रशिक्षुओं द्वारा अच्छे-अच्छे जागरूकता संदेश लिखे गये हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना से समाज की सेवा और छात्र जीवन से ही समाज के प्रति उत्तरदायित्व को दर्शाता है। 

दिवाकर आनंद ने सभी में जोश भरा और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया कंबल वितरण आनंद साहू, सुरवा खातून, फूलो देवी, रामानंद महली को मुख्य अतिथि द्वारा दिया और पौधारोपण किया गया। मंच संचालन समीकरण ने किया, शारदा, संतोष, सत्यवती आदि प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन