Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : संजय के हत्यारों को फांसी देने की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : संजय के हत्यारों को फांसी देने की मांग
विज्ञापन

मामला मास्टर कॉलोनी के संजय सिंह की मौत का

मुहल्ले के लोगों ने थाना के सामने किया प्रदर्शन

टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया के मास्टर मुहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में घायल संजय सिंह की मौत के बाद आक्रोशित मुहल्ले के लोगों ने गुरुवार को तिलैया थाना के सामने जमकर प्रदर्शन किया। थाना के सामने प्रदर्शन कर रहे लोगों ने संजय सिंह के हत्यारों को फांसी देने और मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। 

प्रदर्शन की वजह से तिलैया थाना के सामने लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन स्थल पर लोग एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। जबकि थाना के गेट पर पुलिसकर्मी तैनात दिखे। मृतक संजय सिंह की पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

जानें क्या है मामला

मुहल्ला के लोगों के अनुसार मास्टर मुहल्ला में संजय सिंह और बिहार से रिटायर्ड इंस्पेक्टर केपी यादव के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। पिछले 12 दिसंबर को जब विवाद बढ़ गया तो संजय सिंह ने केपी यादव और उनके पुत्रों राज कपूर, प्रेम कपूर दोनों के पिता कैलाश प्रसाद यादव एवं सोनू कुमार के खिलाफ तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया। 

बाद में केपी यादव ने भी संजय सिंह के खिलाफ थाना में आवेदन दिया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गयी। इसमें संजय सिंह घायल हो गया। रांची में इलाज के दौरान संजय सिंह की 20 दिसंबर को मौत हो गयी थी। घटना के बाद से रिटायर्ड इंस्पेक्टर के परिजन फरार बताये जा रहे हैं। 

...तो बच जाती संजय की जान 

तिलैया थाना में आवेदन देने की बाद अगर पुलिस एक्शन में आती और कोई उचित कार्रवाई करती को मारपीट की घटना नहीं होती और संजय सिंह कह जान बच सकती थी। किंतु पुलिस की लापरवाही ने संजय की जान ले ली।  

ये पहुंचे मौके पर 

प्रदर्शन के दौरान जाम को हटवाने के लिए एसडीओ संदीप मीणा पहुंचे थे लेकिन आक्रोशित लोगों के द्वारा एसपी को बुलाने की मांग की जा रही थी। दूसरी ओर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया।  

मौके पर तिलैया थाना प्रभारी विनोद कुमार, कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम, चंदवारा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, महिला थाना प्रभारी पिंकी रानी, एसआई और पैंथर के जवान समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,583