Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आज राजधानी रांची को कई बेहतरीन गानों से झुमायेंगे कुमार शानू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आज राजधानी रांची को कई बेहतरीन गानों से झुमायेंगे कुमार शानू
विज्ञापन

रांची आ रहे हैं मशहूर गायक कुमार सानू; कई बेहतरीन गानों पर देंगे परफॉर्मेंस

टीम एबीएन, रांची। झारखंड वासियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि 90 के दशक मशहूर गायक कुमार सानू  21 जनवरी को राजधानी रांची आ रहे हैं। वहीं, इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह भरा माहौल है।

कार्यक्रम के आयोजक परम शाह ने बताया कि 21 जनवरी को शाम 6 बजे से ही रांची के खेल गांव में प्रोग्राम शुरू हो जायेगा। इस प्रोग्राम में कई हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि अभी तक 4 हजार टिकट बुक हो चुके हैं। 

परम ने बताया कि कुमार सानू अपने कई धमाकेदार गानों पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे और लोगों को अपनी सुरीली आवाज से दीवाना बनायेंगे। वहीं, खेलगांव में शो को लेकर सारी तैयारियां जोरों शोर से की जा रही हैं। 

900 से अधिक बाउंसर तैनात किए जायेंगे। इसके अलावा शौचालय से लेकर फ्री पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। खाने-पीने को एक से एक बढ़कर बेहतरीन स्टॉल देखने को मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए सबसे महंगी टिकट 3600 रुपये की है और सबसे कम 600 की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,511