एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले की पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर एक किडनैपिंग की न सिर्फ गुत्थी सुलझा दी है, बल्कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से अपहृत युवक को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
किडनैपिंग के लिए इस्तेमाल की गयी बोलेरो को भी जब्त कर लिया है। वहीं किडनैपिंग की घटना को अंजाम देने वाले किडनैपरों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी की जा रही है।