Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 38
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आउटसोर्सिंग कंपनी को मजदूर का खून चूसने नहीं देंगे : देवेन्द्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आउटसोर्सिंग कंपनी को मजदूर का खून चूसने नहीं देंगे : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन
  • आंदोलन के बाद सफल वार्ता, सभी कर्मियों को मिलेगा पेमेंट स्लिप

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20/12/23 को को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति, रांची टीम द्वारा केन्द्रीय सक्रिय सदस्य देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में फ्रंटलाइन एनसीआर बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड फोर्थ फ्लोवर श्री साईं दुर्गा टॉवर ऑल्ड एचबी रोड थड़पखना रांची झारखंड कार्यालय का घेराव किया। 

साथ ही कम्पनी के प्रबंध निदेशक सह एचआर के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जेबीकेएसएस के सदस्य चडरी तलाब से कार्यालय तक अधिकार मार्च किया।
मौके पर क्रांतिकारी देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री 80 उत्कृष्ट विद्यालय वर्तमान सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

मुख्यमंत्री 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में बाहय स्रोत के माध्यम से  सुरक्षा प्रहरी, सफाई कर्मी एवं माली कर्मी झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद झारखंड सरकार द्वारा अधिकृत फ्रंटलाइन एनसीआर बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड फोर्थ फ्लोवर श्री साईं दुर्गा टॉवर ऑल्ड एचबी रोड थड़पखना रांची झारखंड के अधीन पिछले लगभग 2 वर्षों से ईमानदारी पूर्वक कार्यरत है। 

इसी कार्य से परिवार का भरण-पोषण, बाल-बच्चा का पढ़ाई लिखाई, स्वास्थ्य सुविधा अन्य जरूरतमंद संभव हो पा रहा है। घेराव के माध्यम से कंपनी से निम्न मांग की गयी :-

  1. ज्वाइनिंग समय से अबतक का पेमेंट स्लिप दिया जाय।
  2. कटौती किया गया वेतन और पीएफ तत्काल भुगतान किया जाय।
  3. नियमानुसार साप्ताहिक छुट्टी दिया जाय।
  4. 12/09/23 को जेईपीसी कार्यालय घेराव के दिन का वेतन कतौती तत्काल भुगतान किया जाय।
  5. कार्यरत कर्मीयों को गाली गलौज करके काम से हटाने का धमकी देना बंद किया जाय।
  6. आंदोलनरत किसी भी कर्मी को टारगेट न किया जाय।

देर शाम आंदोलन से हुआ सफल वार्ता सभी कर्मियों को मिलेगा पेमेंट स्लिप जेबीकेएसएस आंदोलनकारी, फ्रंटलाईन में कार्यरत सफाई कर्मी, सुरक्षा प्रहरी, माली और फ्रंटलाईन कंपनी के महानिदेशक अश्विनी जी और अन्य उच्च अधिकारियों के बीच लोअर बाजार थाना प्रभारी के उपस्थिति में हुई लिखित समझौता निम्न है :-

  1. एक सप्ताह में पेमेंट स्लिप दिया जायेगा।
  2. विभाग से बकाया राशि मिलने के साथ ही तुरंत कटौती किया गया पेमेंट और पीएफ भुगतान किया जायेगा।
  3. साप्ताहिक छुट्टी अब आगे दिया जायेगा।
  4. किसी भी आंदोलनकारी कर्मी को टारगेट करके काम से नहीं निकला जायेगा।
  5. आगे सभी कर्मियों का सेवा विस्तार किया जायेगा।
विज्ञापन