- राष्ट्रीय विद्यालय खेल एथलेटिक्स अंडर 14 प्रतियोगिता में कमलेश उरांव ने विद्या भारती का नाम किया रौशन
टीम एबीएन, लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र कमलेश उरांव ने विद्या भारती का प्रतिनिधित्व करते हुए लंबी कूद में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतकर देश में विद्या भारती का मान बढ़ाया।
67वां राष्ट्रीय विद्यालय खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 16 से 20 दिसंबर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज में आयोजित हो रही है, जिसमें पूरे देश से चयनित 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कक्षा षष्ठ के छात्र कमलेश ने इस उपलब्धि द्वारा विद्या भारती (झारखंड प्रांत) का नाम पूरे देश में रौशन किया।
इस उपलब्धि पर विद्या भारती झारखंड परिवार, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण, गुमला विभाग के विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास सभी आचार्य आचार्या, लोहरदगा संकुल के सभी प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के अभिभावकों ने शुभकामना देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।