टीम एबीएन, लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जम के निर्देशानुसार किस्को थाना प्रभारी पोलीकार्प टोप्पो के मार्गदर्शन पर एएसआई अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में अवैध शराब विक्रेताओं और जुवा खेलने वालों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की गयी।
इस दौरान किस्को थाना पुलिस के कार्रवाई से अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। साथ ही एएसआई अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें दर्जनों वाहन चालकों को वाहन के पूर्ण कागजात लेकर साथ में चलने व हेलमेट नियमित रूप से उपयोग करने को लेकर प्रेरित किया गया।
चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट का उपयोग करने आदि चेतावनी देते हुए छोड़ा गया। बता दें कि किस्को पुलिस के एक्शन में आने से अवैध शराब विके्रता एवं जुआ खेलने वाले और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। मौके पर अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।