तेज गति से वाहन न चलाने की दी गयी हिदायत
टीम एबीएन, लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां के निर्देशानुसार बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ा अंबा के समीप वाहन चेकिंग एवं जागरुकता अभियान बगड़ू थाना प्रभारी पंकज शर्मा व ट्रैफिक प्रभारी संतोष कुमार की अगुवाई में चलाया गया।
इस दौरान बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ा अंबा के पास चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सभी दो पहिया वाहन चालकों से वाहन के मूल दस्तावेज और हेलमेट लाइसेंस आॅनर बुक व अन्य कागजात की जांच पड़ताल की गयी।
इधर, वाहन जांच अभियान के उपरांत ट्रैफिक प्रभारी संतोष कुमार ने वाहन चालकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मोटरसाइकिल चालक ट्रैफिक रूल्स को सख्ती के साथ अनुपालन कर वाहन का परिचालन करें और गतिसीमा कम कर चलायें, जिससे सड़क दुघर्टना में कमी लायी जा सके।
उन्होंने वाहन चालकों को निर्देश देते हुए कहा कि मोटरसाइकिल चालक अपने साथ वाहन के सभी मूल दस्तावेज साथ में लेकर चलें एवं हेलमेट नियमित रूप से उपयोग में लायें, जिससे आप सुरक्षित रह सकें।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि आपकी जीवन बहूमूल्य है इसे व्यर्थ नहीं जाने दें। इस दौरान पकड़े गये वाहनों से 21 हजार रुपये फाइन भी किया गया।