पुण्यतिथि पर लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19- 12- 2023 दिन मंगलवार को स्वर्गीय युवराज कृष्ण महेंद्र की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर बरियातू हाउसिंग कॉलोनी सीताराम मंदिर परिसर में लगाया गया।
जहां रांची के प्रसिद्ध ने चिकित्सक डॉ राहुल प्रसाद एवं उनकी टीम ने सैकड़ों मरीजों के नेत्र की जांच किया एवं उन्हें उचित परामर्श दिया। जिसमें नेत्र चिकित्सक राहुल प्रसाद एवं उनकी टीम और मेडिसिन के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं शुगर स्पेशलिस्ट (गोल्ड मेडलिस्ट) डॉक्टर आशुतोष ने सैकड़ों मरीजों का इलाज एवं उचित परामर्श दिया।
मौके पर एक कार्यक्रम देश में उदयपुर राजस्थान राज्य के तारा स्थान उदयपुर ने वृद्ध आश्रम के करीब 400 लोगों के बीच नाश्ता का वितरण भी किया। साथ ही उदयपुर में परमार्थ सेवा संस्थान में गरीब बच्चों को भोजन भी कराया गया।
उनकी याद में बिहार के पटना में मीठापुर में श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया गया। वहां भी कथावाचक संत श्री निर्वाण मोढ जी ने प्रसाद का वितरण किया। इन सब कार्यक्रम के पूर्व स्वर्गीय युवराज कृष्ण महेंद्रु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जितेंद्र सिंह, संजय मिनोचा, राणा रणधीर, संतोष कुमार, सुनील उर्फ बॉबी, कुलदीप राज, शार्दुल बहादुर पंकज कुमार राय, रौनक खनिजो नीरज, शौर्य वैभव, सरला देवी, दिव्य महेंद्रू, सुषमा खनिजो, रंजना जायसवाल, गिन्नी अरोड़ा, रिद्धिमा शिखा, सृष्टि राज सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।